September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

पुलवामा शहीदों की स्मृति में 103वां रक्तदान शिविर, 82 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व में निर्विकल्प है रक्तदान” – संजय कुमार चौबे
चंडीगढ़: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में शिवानन्द चौबे मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 103वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37, चंडीगढ़ में संपन्न हुआ। मेडिकल टीम की देखरेख में शिविर के दौरान 82 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नॉर्थ वेस्ट सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ के अधिकारीगण एवं जवानों ने बड़ी संख्या में रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए पांचवीं सिग्नल बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी हेम पुष्प शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी अमित सागवान, इंस्पेक्टर मुकेश, इंस्पेक्टर रवि कुमार, किरण पांडेय, श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी, राजीव राजपूत, अंशुल शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


इस अवसर पर आईजी दिनेश उनियाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी सुदृढ़ करता है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार चौबे ने कहा, “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति का यह सामाजिक दायित्व है कि वह समय-समय पर रक्तदान करे।” उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का उद्देश्य उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी रक्त की कमी के कारण खतरे में पड़ जाती है।
अंत में संजय कुमार चौबे ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, सम्मानित अतिथियों और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें