September 19, 2026 11:33 pm

September 19, 2026 11:33 pm

हिमाचल में खेलों को नई दिशा, युवाओं को ऊर्जा सही मार्ग में लगाने का संदेश: नन्द लाल शर्मा

चंडीगढ़/बिलासपुर, 16 फरवरी 2026। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर खेलों के माध्यम से अपना, अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। वे हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर स्थित अपने पैतृक गांव डोहक में आयोजित “डोहक खेल मेला–2026” के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
14 से 15 फरवरी तक आयोजित इस दो दिवसीय खेल मेले में कबड्डी, मिनी मैराथन, वॉलीबॉल, मेहंदी प्रतियोगिता तथा विशेष आकर्षण कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसमें लगभग 350 पहलवानों ने विभिन्न राज्यों से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में जींद के विकास ने 25 हजार रुपये की पहली कुश्ती जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि पंजाब के प्रभजोत रनर-अप रहे और उन्हें 15 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में कुल 36 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे मैदान में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वहीं मिनी मैराथन में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लेकर खेल भावना और फिटनेस का परिचय दिया। खेल मैदान में युवाओं का जोश और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था।


शर्मा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल की पावन धरती पर आयोजित यह खेल मेला केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत और युवा शक्ति का उत्सव है। कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं में अनुशासन, साहस, संयम और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।


उल्लेखनीय है कि शर्मा प्रत्येक वर्ष अपने गांव डोहक में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते हैं। आयोजन स्थल के समीप भगवान हनुमान की 54 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र रही, जिससे खेलों के साथ क्षेत्र की धार्मिक आस्था भी झलकती है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और दूर-दराज से आए खेल प्रेमियों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 5
Total Users : 416415
Total views : 667491

शहर चुनें