June 10, 2026 2:09 pm

June 10, 2026 2:09 pm

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा हरियाणा का मौसम, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | मौसम अपडेट
हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र मौसम केंद्र चंडीगढ़ के ताजा बुलेटिन के अनुसार 17 और 18 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान से सटे 8 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और नूंह जिलों में लगभग 25 प्रतिशत तक वर्षा के आसार हैं। इन इलाकों में बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी
इन जिलों में बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 18 फरवरी को भी पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के यही जिले प्रभावित रह सकते हैं। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तापमान में आएगी हल्की गिरावट
बारिश और बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन मौसम बदलने से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

19 फरवरी से फिर शुष्क होगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 फरवरी से प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा और 20 फरवरी तक अधिकतर इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर
प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य से करीब 3.7 डिग्री अधिक है। सबसे अधिक 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान भिवानी में दर्ज किया गया। गुरुग्राम, नारनौल, सिरसा और हिसार सहित कई जिलों में पारा 28 डिग्री के आसपास रहा, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर महसूस किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 8 8 5 8
Total Users : 338858
Total views : 562027

शहर चुनें