August 29, 2026 1:42 am

August 29, 2026 1:42 am

लापाज में कार्गो विमान हादसा: नोटों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस प्लेन क्रैश, 15 लोगों की मौत, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

लापाज (बोलिविया): दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया की राजधानी लापाज के पास शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक कार्गो विमान क्रैश हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हाईवे पर गिरा विमान, कई गाड़ियां चपेट में
अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद अनियंत्रित होकर हाईवे की ओर गिर गया। हादसे में हाईवे पर चल रही और खड़ी करीब एक दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम 15 वाहन इस दुर्घटना की चपेट में आए।
हालांकि, प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मृतकों में विमान में सवार लोग शामिल थे या फिर हाईवे पर मौजूद वाहन चालक और यात्री।

एल ऑल्टो में रनवे से फिसलकर टकराया
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के अनुसार, विमान रनवे से फिसलकर लापाज के पड़ोसी शहर एल ऑल्टो की ओर बढ़ा और कई वाहनों से टकराने के बाद पास के एक खेत में जाकर रुका। घटनास्थल पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव सड़क पर बिखरे दिखाई दिए।
दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर विमान में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को एहतियातन कुछ समय के लिए रोक दिया गया।

एयरफोर्स का हरक्यूलिस विमान था
बताया जा रहा है कि यह विमान बोलिविया एयर फोर्स का हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट था, जो सेंट्रल बैंक से अन्य शहरों में नए बैंक नोट पहुंचाने के मिशन पर था।
हादसे के बाद एयरपोर्ट के बाहर बड़ी मात्रा में नकदी बिखर गई। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में लोग नोट इकट्ठा करने के लिए दौड़ते नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को दंगा-रोधी गियर का इस्तेमाल करना पड़ा और भीड़ को खदेड़ा गया।

जांच के आदेश
सरकारी अधिकारियों ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, तकनीकी खराबी या रनवे से फिसलना दुर्घटना का कारण हो सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें