September 21, 2026 6:36 am

September 21, 2026 6:36 am

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी के 3 मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 आरोपी गिरफ्तार

5.4 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल व 34 कारतूस बरामद; जेल से मॉड्यूल चला रहा था गुरप्रीत उर्फ गोपी
चंडीगढ़/अमृतसर, 28 फरवरी: मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के तीन संगठित मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.4 किलोग्राम हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस और 4500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
यह जानकारी Gaurav Yadav ने दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे और हेरोइन व अवैध हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी कर विभिन्न इलाकों में सप्लाई कर रहे थे। पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला (21), लवप्रीत सिंह उर्फ लव (25), सतनाम सिंह उर्फ जज (28), रोहित शर्मा उर्फ डाकू (21), गुरलाल सिंह उर्फ दीमा (38), मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (30), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24), शंकर कुमार (53), अनीश उर्फ यक्की (23) और रवि उर्फ गंजा उर्फ टकला (30) के रूप में हुई है।

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम जिगाना और एक .32 बोर पिस्तौल शामिल है।
पहला ऑपरेशन: 3 किलो से अधिक हेरोइन बरामद
पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरप्रीत उर्फ बिल्ला को 230 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया। आगे की कार्रवाई में लवप्रीत उर्फ लव और सतनाम उर्फ जज को पकड़ा गया, जिनसे 3 किलोग्राम हेरोइन, 9 एमएम जिगाना, 9 एमएम ग्लॉक और 32 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
लवप्रीत उर्फ लव अमृतसर देहाती के थाना लोपोके में दर्ज एक हत्या मामले में भी वांछित है।

जेल से चल रहा था मॉड्यूल
सीपी ने बताया कि मनप्रीत उर्फ मन्ना और गुरलाल उर्फ दीमा को गिरफ्तार कर 205 ग्राम हेरोइन और 4500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। जांच के दौरान जेल में बंद गुरप्रीत उर्फ गोपी को भी इस मामले में नामजद कर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। वह जेल से ही मॉड्यूल संचालित कर रहा था।
उसके खुलासे पर शंकर कुमार, अनीश उर्फ यक्की और रवि उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया गया। शंकर कुमार की निशानदेही पर 2 किलो 3 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन बरामद की गई।

अलग अभियान में हथियार बरामद
अवैध हथियारों के खिलाफ एक अन्य कार्रवाई में रोहित उर्फ डाकू को .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

तीन एफआईआर दर्ज
इस संबंध में अमृतसर के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 9 9
Total Users : 417399
Total views : 668794

शहर चुनें