September 19, 2026 11:34 pm

September 19, 2026 11:34 pm

पीयू में तीन दिवसीय खेल महोत्सव अखाड़ा 6.0 का हुआ समापन

26 से 28 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव अखाड़ा 6.0 आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन पीयू परिसर में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया गया। तीन दिनों तक चले इस भव्य खेल महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज़्बे का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय परिसर पूरे आयोजन के दौरान खेल गतिविधियों से सराबोर रहा और प्रत्येक मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
महोत्सव के अंतिम दिन क्रिकेट और फुटबॉल के निर्णायक मुकाबलों ने दर्शकों का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया। वॉलीबॉल के तेज़ और प्रतिस्पर्धी फाइनल सेट्स ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। बास्केटबॉल में यू.आई.एल.एस की टीम ने खिताबी मुकाबले में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इन खेलों के अतिरिक्त बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बैडमिंटन (सिंगल्स) पुरुष प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा (सीजीसी लांडरा) विजेता रहे। पुरुष (डबल्स) प्रतियोगिता में ए. शर्मा और आर. रामपाल (सीजीसी लांडरा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता में के. खुरमी और ए. मलिक (यू.आई.एल.एस) ने जीत दर्ज की। शतरंज प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में कल्पना तथा लड़कों के वर्ग में दिव्यांश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार रावल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, पीयू रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) नरेश कुमार, पूर्व एसोसिएट डीन स्टूडेंट वेलफेयर, उपस्थित रहे। प्रो. (डॉ.) वीरेंद्र कुमार नेगी, डायरेक्टर, सेंटर फॉर दी स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन को आयोजन की सफलता में उनके अमूल्य सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में यू. आई.एल.एस की निदेशक प्रो. (डॉ.) श्रुति बेदी भी उपस्थित रहे तथा संकाय समन्वयक डॉ. सनी शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन की सफलता में आयोजन समिति के सदस्यों, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. दीपक ठाकुर, सोनल प्रीत कौर, डॉ. सुगंधा पासी, सुश्री मीना, सुश्री अमनदीप, सुश्री गरिमा नैयर तथा श्री राहुल के समर्पित प्रयासों से समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह तथा समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संपन्न हुईं।
अखाड़ा 6.0 ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रीय एकता का सशक्त मंच भी है। तीन दिवसीय इस आयोजन ने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 5
Total Users : 416415
Total views : 667491

शहर चुनें