September 20, 2026 8:23 am

September 20, 2026 8:23 am

CHANDIGARH: ठंड और घने कोहरे के चलते चंडीगढ़ में 10 जनवरी तक बदले स्कूलों के समय

चंडीगढ़, 3 जनवरी। लगातार जारी ठंड और घने कोहरे की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ), चंडीगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार यूटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में यह व्यवस्था 10 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी।
कक्षा 8वीं तक और नॉन-बोर्ड कक्षाएं रहेंगी ऑनलाइन
आदेश के मुताबिक कक्षा पहली से आठवीं तक तथा नॉन-बोर्ड कक्षाएं (9वीं और 11वीं) के लिए भौतिक रूप से स्कूल नहीं लगेंगे। हालांकि स्कूल इन कक्षाओं के छात्रों के लिए सुबह 9 बजे के बाद ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे। स्कूल स्टाफ की ड्यूटी भी इसी अनुसार निर्धारित की जाएगी।
बोर्ड कक्षाओं के लिए सीमित समय में स्कूल खुलेंगे
कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड कक्षाएं) के लिए स्कूल खोले जा सकेंगे, लेकिन सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं और दोपहर 3:30 बजे के बाद नहीं। प्री-बोर्ड परीक्षाओं में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए स्कूलों को इन निर्देशों का उपयुक्त तरीके से पालन करने को कहा गया है

डबल शिफ्ट स्कूलों को विशेष छूट

डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक अपने ईवनिंग शिफ्ट के स्टाफ को मॉर्निंग शिफ्ट में बुला सकते हैं, ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
यह आदेश नितीश सिंगला, पीसीएस, निदेशक स्कूल शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रमुखों से निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 7 5
Total Users : 416675
Total views : 667816

शहर चुनें