चंडीगढ़/डेस्क: रविवार 8 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए लाभ और प्रगति के संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को आज संयम और सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।
मेष
आज दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घूमने-फिरने और स्वादिष्ट भोजन का अवसर मिल सकता है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद समय बिताएंगे। वित्तीय लाभ और वाहन सुख मिलने की संभावना है। विवादों से दूर रहें।
वृषभ
आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखना जरूरी है। मजाक से गलतफहमी पैदा हो सकती है। मनोरंजन और मौज-शौक में धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। मानसिक चिंता रह सकती है। प्रेम जीवन में नकारात्मकता महसूस हो सकती है और काम समय पर पूरा करने में कठिनाई आएगी।
मिथुन
आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर की जरूरतों पर खर्च होगा। अविवाहितों के रिश्ते तय होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में आय बढ़ेगी। घर में शुभ आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे।
कर्क
आज ऊर्जा और उत्साह की कमी महसूस हो सकती है। मन में खिन्नता रहेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। अनिद्रा की समस्या भी परेशान कर सकती है। सार्वजनिक स्थानों पर सम्मान का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
सिंह
आज शरीर में ताजगी और मन में प्रसन्नता रहेगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा या घूमने की योजना बन सकती है। आर्थिक लाभ के योग हैं। नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और संगीत में रुचि बढ़ेगी।
कन्या
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मधुर वाणी और न्यायप्रिय व्यवहार से लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का अच्छा समय है, लेकिन उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
तुला
आज आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक क्षमता निखरेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी और मनोरंजन में खर्च हो सकता है।
वृश्चिक
आज मनोरंजन में अधिक खर्च हो सकता है। मानसिक चिंता और शारीरिक परेशानी परेशान कर सकती है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। व्यापार में विरोधियों से सावधान रहें और निवेश सोच-समझकर करें।
धनु
आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अधिकारियों और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सफलता के योग हैं।
मकर
व्यवसाय में धन, मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार और संतान से खुशी मिलेगी। काम के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ेगी। पदोन्नति और सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
कुंभ
आज थोड़ी बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है। काम में उत्साह की कमी रहेगी और अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने में खर्च होगा। लंबी यात्रा के योग हैं और विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन
आज अचानक आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। काम का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है। आध्यात्मिकता आपको गलत रास्ते से दूर रखेगी। प्रेम जीवन में सफलता के लिए प्रयास करना होगा।










Total Users : 291140
Total views : 493320