November 15, 2026 11:05 pm

November 15, 2026 11:05 pm

हरियाणा-NCR में शीतलहर और घनी धुंध का कहर, तापमान में और गिरावट के आसार

चंडीगढ़/एनसीआर: हरियाणा और एनसीआर में शीतलहर और घनी धुंध ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हल्की बारिश के बाद चल रही सर्द हवाओं से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, घनी धुंध और शीतलहर के चलते रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आने वाले 4 से 5 दिनों तक क्षेत्र में घनी धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। फिलहाल दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

आज रात और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार रात से एनसीआर में ठंड और तेज हो सकती है। घनी धुंध के कारण दिन और रात दोनों समय तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। 9 जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि धूप कमजोर रहने के आसार हैं।

फसलों के लिए फायदेमंद रहा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवीलाल ने बताया कि हालिया हल्की बारिश गेहूं और सरसों की फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। बारिश से फसलों पर जमी धूल धुल गई है, जिससे उनकी ग्रोथ बेहतर होगी। इस मौसम का फसलों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

4-5 दिन घनी धुंध का अलर्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों तक धुंध का प्रकोप बना रह सकता है। किसानों को इस दौरान फसलों में संभावित बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। धुंध छंटने और धूप निकलने के बाद फसलों की नियमित देखभाल जरूरी होगी। किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करने की अपील की गई है।

चंडीगढ़ में बर्फीली हवाओं से कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शहर के लिए तीन दिन तक कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी साफ दिख रहा है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो रही है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। शनिवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री कम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 7 9 4
Total Users : 454794
Total views : 719811

शहर चुनें