September 20, 2026 6:37 am

September 20, 2026 6:37 am

PUNJAB: 2000 रुपये रिश्वत लेते क्लर्क को विजीलैंस ब्यूरो ने रंगे हाथों दबोचा

चंडीगढ़, 8 जनवरी: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नगर निगम जालंधर की जल सप्लाई एवं सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.72 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई राम नगर, जालंधर निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता पिछले करीब 15 महीनों से दोआबा चौक के पास एक अहाता चला रहा है। आरोप है कि क्लर्क करुण धीर ने अहाते पर आकर कथित तौर पर गैर-कानूनी कनेक्शन और सीवरेज में गंदा पानी डालने का आरोप लगाते हुए पानी और सीवरेज कनेक्शन काटने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता द्वारा यह स्पष्ट करने के बावजूद कि कनेक्शन पिछले 15 वर्षों से वैध रूप से चल रहा है, आरोपी लगातार धमकियां देता रहा और रिश्वत की मांग करता रहा। प्रवक्ता के अनुसार, कनेक्शन न काटने के बदले आरोपी ने 2000 रुपये रिश्वत मांगी, जिसकी पूरी बातचीत शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर ली थी।
शिकायत मिलने पर विजीलैंस ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें सामने आया कि आरोपी लोगों से छोटे-छोटे कामों के बदले अवैध वसूली करता था। इसके बाद विजीलैंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो थाना जालंधर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 6 9
Total Users : 416569
Total views : 667676

शहर चुनें