April 5, 2026 2:04 pm

April 5, 2026 2:04 pm

खेड़की दौला टोल के पास हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत, बोलेरो से दो लोडेड पिस्टल बरामद

गुरुग्राम: खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर शाम एक हिस्ट्रीशीटर की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तुरंत मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मनोज ओझा के रूप में, 16 आपराधिक मामलों में था नामजद
मृतक की पहचान 34 वर्षीय मनोज ओझा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के छतरपुर का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक मनोज के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और चोरी समेत कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दो मामलों में सजा भी काट चुका था और जून 2025 में जेल से रिहा हुआ था।

बोलेरो कार में घायल अवस्था में मिला, मौके पर पहुंची जांच टीमें
पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़की दौला टोल टैक्स के नजदीक एक व्यक्ति को गोली लगी है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एक बोलेरो कार खड़ी मिली, जिसमें एक युवक घायल अवस्था में पाया गया। उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया।
घटनास्थल पर सीन ऑफ क्राइम, एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीमों ने पहुंचकर सबूत जुटाए।

कार से दो लोडेड पिस्टल बरामद
जांच के दौरान मृतक की बोलेरो कार से दो लोडेड पिस्टल बरामद की गई हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हथियार किस उद्देश्य से रखे गए थे और घटना से इनका क्या संबंध है।

हत्या या हादसा? हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस के साथ मानेसर सीआईए टीम को भी जांच में लगाया गया है।
“फिलहाल यह जांच की जा रही है कि मनोज ओझा की हत्या हुई है या किसी अन्य घटना में उसे गोली लगी। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है,” — संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

खुद गाड़ी चलाकर टोल पर पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
टोल कर्मियों के अनुसार, मंगलवार देर शाम मनोज ओझा खुद बोलेरो चलाकर खेड़की दौला टोल प्लाजा पहुंचा था। उसने टोल कर्मचारियों से कहा कि उसे गोली लगी है और अस्पताल ले चलने की मदद मांगी।
टोल प्लाजा की एंबुलेंस से उसे तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के शरीर पर गोली के निशान मिले हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या कोई अन्य आपराधिक घटना।

 

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 9
Total Users : 291159
Total views : 493356

शहर चुनें