August 30, 2026 10:52 am

August 30, 2026 10:52 am

DELHI-NCR में प्रचंड ठंड, बारिश की संभावना; हवा बेहद खराब, AQI 400 के पार

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी में बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और बीच-बीच में धूप भी खिली। हवा में नमी का स्तर 61 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले चार दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक इजाफा होने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, हालांकि मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली की हवा बीते कई दिनों से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 440 दर्ज किया गया। सोमवार सुबह 7 बजे तक औसत AQI 418 रहा।
एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद में AQI 398, गुरुग्राम में 388, गाजियाबाद में 402, ग्रेटर नोएडा में 385 और नोएडा में 389 दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 400 से ऊपर बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 300 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है। लगातार खराब हवा के चलते लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 9 2 9
Total Users : 400929
Total views : 646761

शहर चुनें