August 29, 2026 3:53 am

August 29, 2026 3:53 am

पंजाब के एक जिले में आज 19 जनवरी को स्थानीय अवकाश घोषित

शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला की पुण्यतिथि पर रहेगा बंद

बरनाला: बरनाला जिले में सोमवार 19 जनवरी 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट बरनाला टी. बेनिथ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह अवकाश शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला जी के शहादत दिवस के अवसर पर घोषित किया गया है। यह अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 के तहत रहेगा।
जिला प्रशासन के आदेशानुसार इस दिन जिले के सभी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी कार्यालय, सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थान, सरकारी/निजी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, यह आदेश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां परीक्षाएं संचालित हो रही हैं।
शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला की पुण्यतिथि
शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला की शहादत के बाद से उनकी स्मृति में पिछले 92 वर्षों से लगातार वार्षिक स्मरणोत्सव आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ष 18, 19 और 20 जनवरी को ठिकरीवाला गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धांजलि समारोह होते हैं। इस दौरान पंजाब भर से लोग और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उन्हें नमन करने पहुंचते हैं।

कौन थे शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला
शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला का जन्म 24 अगस्त 1882 को पटियाला रियासत के ठिकरीवाला गांव में हुआ था। उनके पिता देवा सिंह और माता हरि कौर थीं। देवा सिंह पटियाला रियासत के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते थे। सेवा सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटियाला में ही प्राप्त की और उन्हें उर्दू, पंजाबी, फारसी और कुछ हद तक अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान था।
सुरजीत सिंह दिहार के अनुसार, शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला और उनके साथियों ने रियासतों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद कर आम जनता को जागरूक किया।
1928 में प्रजा मंडल आंदोलन की स्थापना के दौरान उन्हें पटियाला रियासत द्वारा मानसा जेल में कैद किया गया, जहां उन्हें आंदोलन का संस्थापक अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले 1923 में लाहौर में भी उन्होंने जेल की सजा काटी थी।
चाहे संघर्ष अंग्रेजों के खिलाफ रहा हो या रियासतों के विरुद्ध, शहीद सेवा सिंह ठिकरीवाला हर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते रहे और स्वतंत्रता संग्राम में अमिट योगदान दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 0
Total Users : 400080
Total views : 645610

शहर चुनें