August 6, 2026 10:59 am

August 6, 2026 10:59 am

CHANDIGARH: फोन कॉल से साइबर ठगी, PNB पेंशन अकाउंट से ₹92 हजार की अवैध निकासी

चंडीगढ़: सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के सुपरवाइज़र किशोरी पाल साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर अपराधियों ने एक फोन कॉल के ज़रिए उनके पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के पेंशन खाते से ₹92,000 की अवैध निकासी कर ली।

पीड़ित किशोरी पाल, जो पंचकूला के निवासी हैं, ने बताया कि 16 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर 1600313574 से कॉल आया। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया, उनके पेंशन अकाउंट से बिना किसी ओटीपी, बैंक डिटेल साझा किए या अनुमति दिए ₹92,000 कट गए।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर अपराध की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद वे संबंधित थाने में भी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। हालांकि, घटना के समय ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में होने के कारण उन्हें बताया गया कि मामला चंडीगढ़ के क्षेत्राधिकार में आता है।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के दौरान उन्हें कई स्तरों पर परेशानियों का सामना करना पड़ा और प्रारंभिक स्तर पर शिकायत दर्ज करने से भी मना किया गया, जिससे उन्हें मानसिक और प्रशासनिक रूप से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि जिस नंबर 1600313574 से ठगी की गई थी, उसी नंबर से अब भी कॉल आ रहे हैं। इससे साइबर अपराधियों के सक्रिय होने और दोबारा ठगी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
पीड़ित और उनके परिजनों ने प्रशासन व साइबर सेल से मामले में त्वरित कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा नहीं है, बल्कि देशभर के पेंशनधारकों और आम नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 5 6 7
Total Users : 383567
Total views : 623340

शहर चुनें