November 18, 2026 6:37 am

November 18, 2026 6:37 am

PANCHKULA: विनय कुमार ने नगर निगम पंचकूला के आयुक्त का कार्यभार संभाला

कार्यभार संभालते ही अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर

रमेश गोयत
पंचकूला, 29 जनवरी : विनय कुमार ने नगर निगम पंचकूला के नए आयुक्त के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त विनय कुमार ने भविष्य की योजनाओं, चुनौतियों और अपनी प्राथमिकताओं को अधिकारियों के साथ साझा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सीएम विंडो शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों में पूर्ण जवाबदेही सुनिश्चित करें और आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिए कि शीघ्र ही सीएम विंडो पर की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

सेक्टर-23 लेगेसी वेस्ट साइट का निरीक्षण
इसी क्रम में गुरुवार को आयुक्त विनय कुमार ने सेक्टर-23 स्थित लेगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कमियों को शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचकूला को मॉडल सिटी बनाने का आह्वान
आयुक्त विनय कुमार ने कहा कि पंचकूला को मॉडल सिटी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत नगर निगम में शिकायत दर्ज कराएं। स्वच्छता और सौंदर्य बनाए रखने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

कार्य संस्कृति सुदृढ़ करने के संकेत
आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि नगर निगम पंचकूला जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में निगम में कार्य संस्कृति को मजबूत करने और जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 6 8 4 5
Total Users : 456845
Total views : 722653

शहर चुनें