June 15, 2026 2:10 pm

June 15, 2026 2:10 pm

CHANDIGARH: खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रशासक ने चंडीगढ़ आइस हॉकी टीमों से की मुलाकात

चंडीगढ़, 29 जनवरी: लद्दाख में आयोजित खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंडीगढ़ की पुरुष और महिला आइस हॉकी टीमों से पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को पंजाब राजभवन, लोक भवन में मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।

प्रशासक ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरुष टीम द्वारा रजत पदक और महिला टीम द्वारा कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे आइस हॉकी के मजबूत क्षेत्रों की टीमों के खिलाफ चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस वर्ष खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व 20 लड़कों, 18 लड़कियों, दो कोच और सहायक अधिकारियों ने किया। सीमित आधारभूत संरचना और मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद टीमों ने उच्च स्तर का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्री कटारिया ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कोचों और चंडीगढ़ खेल विभाग द्वारा दिए गए प्रशिक्षण एवं सहयोग की भी प्रशंसा की।


बातचीत के दौरान आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने प्रशासक को भारत में आइस हॉकी के बढ़ते दायरे और विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शीतकालीन खेल अब हिमालयी क्षेत्रों तक सीमित न रहकर देश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं और इसके लिए संस्थागत सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन खेल सुविधाओं को और सुदृढ़ करने तथा खिलाड़ियों से जुड़े लाभों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यह प्रयास प्रधानमंत्री द्वारा देश में मजबूत खेल संस्कृति विकसित करने के विशेष जोर के अनुरूप हैं।
इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव  वी.पी. सिंह, चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक  सौरभ कुमार अरोड़ा, कोच तथा आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 5 4
Total Users : 344054
Total views : 569425

शहर चुनें