September 21, 2026 4:11 am

September 21, 2026 4:11 am

चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार; अभिजीत विजय चौधरी को एमडी सिटको व आईटी की जिम्मेदारी

हरि कल्लिकट के कार्यमुक्त होने के बाद आदेश जारी
चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने आईएएस अधिकारी हरि कल्लिकट के प्रशासन से कार्यमुक्त होने के बाद प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के तहत यह जिम्मेदारियां अस्थायी  व्यवस्था के रूप में अगले आदेशों तक दी गई हैं।


आदेश के अनुसार अभिजीत विजय चौधरी, आईएएस को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और प्रबंध निदेशक, सिटको  का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं सौरभ कुमार अरोड़ा, पीसीएस को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नवीन, दानिक्स को सचिव, कृषि विपणन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह सभी नियुक्तियां अगले आदेशों तक प्रभावी रहेंगी। आदेश पर यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने जारी किए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें