चंडीगढ़/नई दिल्ली, 15 फरवरी। पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को नई दिल्ली में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान चंडीगढ़ में सैनिक स्कूल स्थापित करने के प्रस्ताव पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा सीमा क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों एवं हथियारों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए एंटी-ड्रोन प्रणाली को आधुनिक और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
राज्यपाल ने इन प्रयासों में केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।











Total Users : 292999
Total views : 495938