September 21, 2026 4:08 am

September 21, 2026 4:08 am

CHANDIGARH: लेबर चौक सेक्टर-44 में शिवरात्रि पर पूजा-अर्चना, सत्य पाल जैन रहे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़, 15 फरवरी 2026: चंडीगढ़ कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन की ओर से शिवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर-44सी स्थित लेबर चौक के मंदिर में पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सत्य पाल जैन, पूर्व सांसद चंडीगढ़ एवं भारत सरकार के अपर महासॉलिसिटर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और समूची मानवता के कल्याण की कामना की।

इस मौके पर सत्य पाल जैन ने कहा कि भगवान शिव का संदेश पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों में जाति, धर्म, भाषा और प्रांत का कोई भेदभाव नहीं होता। प्रयागराज और काशी जैसे तीर्थ स्थलों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां कोई किसी की जाति नहीं पूछता, सभी एक ही पवित्र जल में स्नान करते हैं और मंदिरों में समान रूप से पंक्ति में लगकर पूजा करते हैं। ऐसा अद्भुत दृश्य विश्व के अन्य देशों में देखने को नहीं मिलता।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष राम लाल ने कहा कि इस आयोजन में मजदूरों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि देश की नई पीढ़ी भी अपने धर्म और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था रखती है।
इस अवसर पर अवधराम चौहान (चेयरमैन), राम लाल (पूर्व पार्षद), गोपाल शुक्ला, सोनी गोयल, रवि प्रकाश दूबे, राम सरिक, राजेंद्र, गया प्रसाद यादव, सतार, महेंद्र, संतोष, हरिराम चौहान, सुरेश चौहान, सुरेंद्र प्रताप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 1
Total Users : 417351
Total views : 668730

शहर चुनें