April 10, 2026 3:17 pm

April 10, 2026 3:17 pm

पंचकूला में 17 फरवरी को युवा कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, HPSC कार्यालय के बाहर घेराव

पंचकूला: हरियाणा के युवाओं से जुड़े रोजगार मुद्दों को लेकर हरियाणा युवा कांग्रेस ने 17 फरवरी को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय के बाहर बड़े ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे। प्रदर्शन में अंबाला से सांसद वरुण मुलाना सहित प्रदेश के कई विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।

प्रदर्शन की जानकारी देते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की युवा-विरोधी रोजगार नीतियों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी भर्तियों में बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है, जबकि 35 प्रतिशत न्यूनतम अंकों का मानदंड लगाकर बड़ी संख्या में पद खाली छोड़े जा रहे हैं और आरक्षण व्यवस्था पर भी प्रहार हो रहा है।
कटारिया ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती प्रक्रियाएं वर्षों तक अदालतों में उलझी रहती हैं, जिससे योग्य युवाओं को समय पर नौकरी नहीं मिल पाती। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा ने सीईटी क्वालिफाइड उम्मीदवारों को हर महीने 9,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक एक रुपया भी नहीं दिया गया।
युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रमुख मांगें दोहराईं, जिनमें 35 प्रतिशत न्यूनतम अंक का नियम खत्म करना, एचपीएससी परीक्षाओं में हरियाणा जीके की वेटेज कम से कम 20 प्रतिशत करना, हर साल भर्ती कैलेंडर जारी करना, सीईटी क्वालिफाइड युवाओं को 9,000 रुपये मासिक सहायता देना, भर्ती विवादों के निपटारे के लिए स्पेशलाइज्ड लीगल सेल बनाना और खाली पदों को री-एडवर्टाइज कर भरना शामिल है।
निशित कटारिया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं की मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को पूरे हरियाणा में तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से 17 फरवरी को पंचकूला पहुंचकर भाजपा सरकार की रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व मेयर रविंदर रावल, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहबूब, युवा जिला अध्यक्ष शुभम नाहर, उधम सिंह, जिला अध्यक्ष नितेश रावल, विधानसभा अध्यक्ष जगदीप शर्मा व निखिल शर्मा, विनोद कुमार, डिप्टी होली, कंवर वीर, पर्मवीर जैन और शुभम वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 5 4 9
Total Users : 294549
Total views : 498344

शहर चुनें