September 19, 2026 11:37 pm

September 19, 2026 11:37 pm

भूपेन्द्र मलिक ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा व अनुसंधान पर हुई सार्थक चर्चा

बाबूगिरी ब्यूरो
रोहतक/गुजरात, 20 मार्च: दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, रोहतक के चेयरमैन भूपेन्द्र मलिक ने आचार्य देवव्रत राज्यपाल, गुजरात से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच शिक्षा, पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में चल रही गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई, साथ ही इन क्षेत्रों में नवाचार और विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक का माहौल बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। इस संवाद को भविष्य में शिक्षा एवं पशु चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग और नई पहल के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 1 6
Total Users : 416416
Total views : 667493

शहर चुनें