April 22, 2026 9:53 pm

April 22, 2026 9:53 pm

हरियाणा में बड़े अधिकारी पर गिरी गाज, इंजीनियर-इन-चीफ को किया सस्पेंड

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026: हरियाणा सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सतबीर सिंह कादियान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश अनुराग अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, हरियाणा सरकार ने कादियान, जो यमुना जल सेवाएं (YWS) नॉर्थ के इंजीनियर-इन-चीफ के पद पर तैनात थे, को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने का फैसला लिया है। हालांकि निलंबन के कारणों का आदेश में स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें हरियाणा सिविल सर्विसेज (जनरल) रूल्स, 2016 के नियम 83 के तहत मिलने वाले सब्सिस्टेंस अलाउंस (जीविकोपार्जन भत्ता) का लाभ मिलेगा।


सरकार के निर्देशानुसार, सस्पेंशन के दौरान उनका मुख्यालय पंचकूला स्थित हेड ऑफिस रहेगा। इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे विभाग में जवाबदेही और अनुशासन को लेकर सरकार के सख्त रुख का संकेत मिलता है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 0 3 4 5 2
Total Users : 303452
Total views : 511136

शहर चुनें