August 29, 2026 12:24 pm

August 29, 2026 12:24 pm

PUNJAB: बठिंडा में टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश नाकाम, अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपी 4 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़/बठिंडा, 6 जनवरी 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) बठिंडा और जिला पुलिस बठिंडा ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टारगेट किलिंग की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने कुख्यात अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक कुलदीप सिंह विशेष रूप से कनाडा से बठिंडा आया था, ताकि गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कुलदीप सिंह – निवासी गिल पट्टी, बठिंडा (वर्तमान में कनाडा निवासी)
गुरविंदर सिंह – निवासी कोटशमीर, बठिंडा
गगनदीप सिंह – निवासी गांव भोखरा, बठिंडा
बरामद हथियार व सामग्री
1 ग्लॉक पिस्तौल
1 ज़िगाना पिस्तौल
1 .30 बोर पिस्तौल
1 .32 बोर पिस्तौल
4 मैगजीन
26 जिंदा कारतूस
बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की हुंडई वरना कार

 

अंतर-गैंग रंजिश में संलिप्तता
सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कोंडल ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अंतर-गैंग दुश्मनी में अपनी भूमिका को स्वीकार किया है। मामले में थाना थर्मल, बठिंडा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और नेटवर्क के अगले-पिछले लिंक खंगाले जा रहे हैं।

कार्रवाई का पूरा विवरण
याएआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने बताया कि सीआई बठिंडा को विश्वसनीय सूत्रों से इनपुट मिला था कि अरश डल्ला गैंग से जुड़े शूटर्स टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर गोनियाना रोड स्थित सुच्चा सिंह नगर के पास नाका लगाया गया, जहां संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोच लिया गया।
इस मामले में थाना थर्मल, बठिंडा में एफआईआर नंबर 3 दिनांक 05.01.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 1 3
Total Users : 400313
Total views : 645919

शहर चुनें