August 29, 2026 11:45 am

August 29, 2026 11:45 am

CHANDIGARH: 2026 के लिए पंजाब विश्वविद्यालय (PU) की छुट्टियों की अधिसूचना जारी

चंडीगढ़, 6 जनवरी 2026: पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू), चंडीगढ़ ने वर्ष 2026 के लिए अपने प्रशासनिक कार्यालयों, विश्वविद्यालय के शिक्षण व गैर-शिक्षण विभागों तथा संबद्ध कॉलेजों में लागू होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
पीयू में 2026 की प्रमुख सार्वजनिक छुट्टियां
जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), श्री गुरु रविदास जयंती (1 फरवरी), महा शिवरात्रि (15 फरवरी), होली (4 मार्च), ईद-उल-फितर (21 मार्च), शहीद भगत सिंह जी का शहीदी दिवस (23 मार्च), राम नवमी (26 मार्च), महावीर जयंती (31 मार्च), गुड फ्राइडे (3 अप्रैल), वैसाखी (14 अप्रैल), डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), परशुराम जयंती (19 अप्रैल), ईद-उल-जुहा/बकरीद (27 मई), श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस (18 जून), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), जन्माष्टमी (4 सितंबर), महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर), महाराज अग्रसैन जयंती (11 अक्टूबर), दशहरा (19 व 20 अक्टूबर), महर्षि वाल्मीकि जयंती (26 अक्टूबर), दिवाली (8 व 9 नवंबर), श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व (24 नवंबर), श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस (14 दिसंबर), क्रिसमस डे (25 दिसंबर) और शहीदी सभा, श्री फतेहगढ़ साहिब (28 दिसंबर) के अवसर पर अवकाश रहेगा।
साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था
पंजाब विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालयों और विभागों में सभी शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा, जबकि पीयू से संबद्ध कॉलेजों में केवल रविवार को साप्ताहिक अवकाश होगा।
त्योहारों पर विशेष प्रावधान
रक्षा बंधन और भाई दूज के दिन विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग, गैर-शिक्षण कर्मचारी और प्रशासनिक कार्यालय सुबह 9 बजे के बजाय 11 बजे खुलेंगे।
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को संबंधित विभाग/शाखा/कार्यालय प्रमुख को सूचित करने पर दोपहर 2 बजे कार्यालय छोड़ने की अनुमति होगी।
विभिन्न धार्मिक अवसरों की पूर्व संध्या पर शहर में निकलने वाली शोभायात्राओं या नगर कीर्तन में भाग लेने के लिए पीयू कर्मचारियों को आधे दिन की प्रतिबंधित छुट्टी (द्वितीय भाग) लेने की सुविधा दी गई है।
प्रशासन ने दिए निर्देश
पीयू प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों, विभागों और संबद्ध कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे जारी अवकाश सूची के अनुरूप अपनी कार्य योजना और शैक्षणिक गतिविधियां सुनिश्चित करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 9 5
Total Users : 400295
Total views : 645899

शहर चुनें