September 19, 2026 10:55 pm

September 19, 2026 10:55 pm

MDU के पूर्व सहायक रजिस्ट्रार धर्मबीर मलिक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बाबूगिरी ब्यूरो
रोहतक, 21 अप्रैल 2026। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के पूर्व सहायक रजिस्ट्रार धर्मबीर मलिक (77) का सोमवार सायं लगभग 7:05 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
मंगलवार प्रातः उनके पैतृक गांव खरावड़ में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें एमडीयू के पूर्व प्रोफेसरों, शिक्षकों, ग्रामीणों, रिश्तेदारों तथा शोकाकुल परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

श्री धर्मबीर मलिक 31 जनवरी 2009 को एमडीयू रोहतक से सहायक रजिस्ट्रार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में एमए की उपाधि प्राप्त की थी। अध्ययन और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव था तथा वे अपने अवकाश समय में भी पुस्तकों के अध्ययन में संलग्न रहते थे। उनके व्यक्तित्व में गहरी आध्यात्मिकता, सादगी और विनम्रता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता था।
उनके निधन से जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 26 अप्रैल (रविवार) को प्रातः 9 बजे यादराम कॉलोनी, खरावड़ स्थित निवास पर हवन किया जाएगा तथा इसी दिन रस्म पगड़ी का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बुधवार से उनके निवास पर शोक व्यक्त करने वालों के लिए बैठक जारी रहेगी।
स्व. धर्मबीर मलिक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 3 8 3
Total Users : 416383
Total views : 667451

शहर चुनें