May 23, 2026 4:34 pm

May 23, 2026 4:34 pm

चंडीगढ़ में 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल, मरीजों की सुविधा के लिए 52 मेडिकल स्टोर रहेंगे खुले

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सूची, PGIMIR, GMCH-32 और शहर के कई अस्पतालों में मिलेगी दवाएं

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़, 18 मई। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स द्वारा 20 मई 2026 को घोषित राष्ट्रव्यापी बंद का असर चंडीगढ़ में भी देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ केमिस्ट्स एसोसिएशन ने इस बंद के समर्थन में यूटी चंडीगढ़ की अधिकांश दवा दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है। इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक प्रेस नोट जारी कर आम जनता को जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए शहर में 52 मेडिकल स्टोर खुले रखे जाएंगे। इन मेडिकल स्टोर्स की सूची भी विभाग द्वारा जारी की गई है।

पीजीआईएमईआर में कई मेडिकल स्टोर रहेंगे चालू
प्रेस नोट के अनुसार पीजीआईएमईआर परिसर में स्थित कई मेडिकल स्टोर 20 मई को सामान्य रूप से कार्य करेंगे। इनमें न्यू ओपीडी, गोल मार्केट, एडवांस्ड आई सेंटर, कार्डियक सेंटर, एडवांस ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी ब्लॉक, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर और न्यूरोसाइंस बिल्डिंग के पास स्थित मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
इसके अलावा कैपिटल मेडिकोज, शिव गोयल केमिस्ट्स, अमृत फार्मेसी और आर.के. ऑप्टिकल जैसी दुकानें भी खुली रहेंगी ताकि मरीजों को दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

जीएमसीएच-32, सिविल अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची में जीएमसीएच-32 स्थित शिव गोयल केमिस्ट, मेडिहोम, अमृत फार्मेसी और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को भी शामिल किया गया है। वहीं सेक्टर-33 स्थित लैंडमार्क हॉस्पिटल फार्मेसी और बेदी हॉस्पिटल फार्मेसी, सेक्टर-34 स्थित हीलिंग फार्मेसी और मुकत हॉस्पिटल तथा सेक्टर-19 स्थित कार्ट हॉस्पिटल फार्मेसी भी खुली रहेंगी।
इसके अलावा हाईकोर्ट परिसर, सेक्टर-8, सेक्टर-22, सेक्टर-45 और मनीमाजरा स्थित कई मेडिकल स्टोर मरीजों की सुविधा के लिए सेवाएं देंगे।

जन औषधि केंद्रों पर भी मिलेगी दवाएं
प्रेस नोट में बताया गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (PMBJK) भी खुले रहेंगे। इनमें मौली जागरां, मलोया, सेक्टर-42, धनास, सेक्टर-40, सेक्टर-45, मनीमाजरा, रामदरबार, दड़डूमाजरा और दरिया समेत कई इलाकों के केंद्र शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बंद के बावजूद मरीजों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और जरूरत पड़ने पर केवल अधिकृत खुले मेडिकल स्टोर्स से ही दवाइयां खरीदें।
प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि चंडीगढ़ केमिस्ट्स एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि सूचीबद्ध मेडिकल स्टोर 20 मई को पूरी तरह कार्यरत रहेंगे, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 3 8 6
Total Users : 323386
Total views : 540038

शहर चुनें