June 15, 2026 5:51 pm

June 15, 2026 5:51 pm

CHANDIGARH NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश: साइकिल से सचिवालय पहुंचे गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 मई: चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण मुक्त यातायात को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को चंडीगढ़ यूटी के गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ आईएएस साइकिल से सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पहुंचे। उनकी इस पहल ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सकारात्मक संदेश दिया।
सुबह के समय गृह सचिव हेलमेट पहनकर साइकिल चलाते हुए सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। उनके साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी साइकिलिंग करते नजर आए। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करना, ईंधन की बचत करना तथा लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।

मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि साइकिल न केवल पर्यावरण के लिए लाभदायक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद उपयोगी साधन है। उन्होंने कहा कि यदि लोग छोटी दूरी के लिए साइकिल या सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें तो ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण जैसी समस्याओं में काफी कमी लाई जा सकती है।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पिछले कुछ समय से ग्रीन और ईको-फ्रेंडली गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शहर में साइकिल ट्रैक, हरित क्षेत्र और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास लगातार जारी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वयं साइकिल का उपयोग करना लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।

शहरवासियों ने भी गृह सचिव की इस पहल की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कदम बताया। लोगों का कहना है कि यदि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इस प्रकार की पहल करेंगे तो आम नागरिक भी इससे प्रेरित होकर पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाएंगे।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 3 7
Total Users : 344137
Total views : 569527

शहर चुनें