August 29, 2026 11:44 am

August 29, 2026 11:44 am

MOHALI: सीमा सुरक्षा बल द्वारा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक अलंकरण समारोह का आयोजन

चंडीगढ़/मोहाली, 07 जनवरी 2026: सीमा सुरक्षा बल की पश्चिमी कमान ने मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान, लखनौर कैम्पस, मोहाली (पंजाब) में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में और ट्राइसिटी मोहाली, चण्डीगढ, पंचकुला में पदस्थ/कार्यरत सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समारोह आयोजन के दौरान, कुल 24 कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए, सतीश एस खण्डारे, भारतीय पुलिस सेवा, अपर महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान ने दर्शकों को सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली अतीत के बारे में अवगत कराया और उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।


सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक उन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस के कर्मियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने 18 से अधिक वर्षों की सराहनीयएवं उत्कृष्ट सेवाएं देश को समर्पित की हैं। यह चौथा अवसर है, जब यह समारोह द सिटी ब्यूटीफुल ‘चण्डीगढ’ में राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चण्डीगढ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

दर्शकों को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शांति और युद्ध काल के दौरान भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने में बीएसएफ अधिकारियों और कर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएसएफ न केवल देश की सीमाओं की ही रक्षा करती है बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को भी बनाए रखने में पूर्णतह सक्षम है। साथ ही ऑपरेशन सिन्दूर में बी एस एफ की सक्रिय भूमिका तथा जम्मू व पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव राहत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी पदक प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए उन्हें और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 9 5
Total Users : 400295
Total views : 645899

शहर चुनें