बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़/पंचकुला | 28 मई 2026भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा में बड़ी बदलाव करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। अर्चना गुप्ता मोहन बडौली की जगह लेगी।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन ने डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा की प्रमुख महिला चेहरे में से एक हैं। वे पहले भी पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों पर रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति को हरियाणा BJP में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।

पत्र में कहा गया है:
“भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”
यह नियुक्ति आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
कौन हैं अर्चना गुप्ता?
हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री पद पर सुर्खियों में आईं डॉ. अर्चना गुप्ता संगठन और चिकित्सा दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं और पानीपत की जिलाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। पेशे से वह एक गोल्ड मेडलिस्ट रेडियोलॉजिस्ट (चिकित्सक) हैं।
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के बावजूद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और लंबे समय तक भाजपा संगठन से जुड़ी रहीं। पार्टी संगठन में उनके योगदान और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।













Total Users : 333266
Total views : 554035