June 5, 2026 4:25 am

June 5, 2026 4:25 am

PUNJAB NEWS: केवल सिंह ढिल्लों बने पंजाब BJP के नए अध्यक्ष, संगठन में बड़ा बदलाव

बाबूगिरी हिंदी न्यूज
चंडीगढ़, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी हाईकमान ने यह निर्णय लिया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा पंजाब में एक मजबूत और प्रभावशाली सिख चेहरे को नेतृत्व देने की रणनीति पर काम कर रही थी, जिसके तहत केवल सिंह ढिल्लों के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

जनता की पहुंच बढ़ाने की रणनीति
पार्टी के अंदरूनी हलकों में यह भी चर्चा रही कि संगठन का जनाधार बढ़ाने और व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए नेतृत्व परिवर्तन जरूरी था। आरएसएस से जुड़े वरिष्ठ नेता तरुण चुघ तथा पंजाब प्रभारी श्रीनिवासलू सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने राज्य इकाई का नेतृत्व सिख चेहरे को सौंपने की वकालत की थी, ताकि पार्टी की पहुंच पारंपरिक आधार से आगे बढ़ सके।

केवल सिंह ढिल्लों का राजनीतिक सफर
नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पहले कांग्रेस में रह चुके हैं और 2007 व 2012 में बरनाला से विधायक चुने गए थे। वे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।
भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने 2022 का संगरूर लोकसभा उपचुनाव और 2024 का बरनाला विधानसभा उपचुनाव पार्टी के टिकट पर लड़ा। संगठन में उनकी सक्रियता और सिख समुदाय में प्रभाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

सुनील जाखड़ की भूमिका
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने 19 मई 2022 को भाजपा जॉइन की थी और जुलाई 2023 से पंजाब भाजपा की कमान संभाली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगठन विस्तार और मजबूती के लिए कई प्रयास किए।
भाजपा में आने से पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं, जहां वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा सांसद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे स्वर्गीय बलराम जाखड़ के पुत्र हैं, जो लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भाजपा के इस नए फैसले को पंजाब की राजनीति में आगामी चुनावों के लिहाज से एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 6 6
Total Users : 333266
Total views : 554035

शहर चुनें