June 5, 2026 2:29 am

June 5, 2026 2:29 am

PANCHKULA में हाई कैलिबर बम ट्रायल को लेकर अलर्ट, TBRL ने जारी की एडवाइजरी

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 28 मई: पंचकूला के रामगढ़ स्थित टीबीआरएल (टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी) रेंज में 31 मई को प्रस्तावित हाई कैलिबर बम ट्रायल को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। यह परीक्षण भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा। ट्रायल के दौरान आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार यह हाई कैलिबर बम ट्रायल 31 मई, रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच किया जाएगा। परीक्षण के दौरान विस्फोट से निकलने वाले धातु और अन्य कण हवा में करीब डेढ़ किलोमीटर तक ऊपर तथा जमीन पर लगभग 2 किलोमीटर के दायरे तक फैल सकते हैं। इसी कारण प्रशासन ने आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।


एडवाइजरी के मुताबिक गांव भानू और गांव बिल्ला को संभावित “स्प्लिंटर डेंजर जोन” माना गया है। इन गांवों के लोगों को ट्रायल के निर्धारित समय के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से लोग खुले स्थानों, खेतों या सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही न करें।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रायल के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैयार रहें। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से भी जागरूक किया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि यह परीक्षण राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा अनुसंधान से जुड़ा नियमित तकनीकी अभ्यास है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 5 3
Total Users : 333253
Total views : 554022

शहर चुनें