June 5, 2026 3:29 am

June 5, 2026 3:29 am

PANCHKULA में नशे के खिलाफ एक माह का विशेष अभियान “MAIDAN 2.0” शुरू

ड्रोन सर्विलांस, CCTV मॉनिटरिंग और खुफिया सूचना तंत्र से नशा तस्करों पर शिकंजा

केमिस्ट दुकानों से लेकर पैरोल पर बाहर तस्करों तक पुलिस की पैनी नजर, अवैध संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

रमेश गोयत
पंचकूला, 28 मई 2026। पंचकूला पुलिस ने जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एक माह का विशेष अभियान “MAIDAN 2.0” शुरू किया है। इस अभियान के तहत नशा तस्करों, संदिग्ध गतिविधियों और अवैध संपत्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान की शुरुआत 28 मई 2026 से की गई है।
कार्यालय पुलिस आयुक्त पंचकूला द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन, आईपीएस की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी पंचकूला, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक, एएनसी इंचार्ज तथा नशा मुक्त टीमों के प्रभारियों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में नशे के नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके तहत चिन्हित नशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा और वहां हाई क्वालिटी CCTV कैमरे लगाकर नियमित निगरानी की जाएगी।

पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए स्थायी नाकों का पुनर्मूल्यांकन भी किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें नशा प्रभावित इलाकों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अधिक संख्या में “पुलिस मित्र” बनाए जाएंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर खुफिया सूचनाएं एकत्रित की जा सकें।
अभियान के दौरान नशे के गंभीर आदी लोगों की पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जाएगा। पुलिस ने सभी केमिस्ट दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर संबंधित दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अब पार्कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी करेगी। ड्रोन फोटोग्राफी और सर्विलांस के माध्यम से नशा करने और बेचने वाले लोगों की पहचान की जाएगी, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे।

इसके अलावा, जो नशा तस्कर फिलहाल पैरोल पर बाहर हैं, उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस उनके मोबाइल फोन की जांच करेगी और नियमित सत्यापन भी करेगी। पिछले पांच वर्षों में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी।

पुलिस कमिश्नर ने निर्देश दिए कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क अथवा ध्वस्त करने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। अभियान के दौरान अधिक से अधिक अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने आम जनता से भी अपील की कि नशा मुक्त पंचकूला बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और नशा तस्करों व संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 5 6
Total Users : 333256
Total views : 554025

शहर चुनें