रमेश गोयत
चंडीगढ़, 2 जून 2026। हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदोन्नति के बाद 33 अधिकारियों को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त करते हुए उनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध विभिन्न जिलों और उपमंडलों में नियुक्त किया गया है। वित्त आयुक्त (राजस्व) एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस द्वारा जारी आदेश में सभी नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Loading Viewer...
जारी सूची के अनुसार सुभाष पुत्र मान सिंह को पानीपत (एम), ओमपाल पुत्र सूरज भान को सिरसा (एग्रीकल्चर-1), सुभाष चंद पुत्र हरी सिंह को महेंद्रगढ़ (ए/सी), सतीश कुमार पुत्र रामफल को कालांवाली (एम), मनोज कुमार पुत्र नफे सिंह को बेरी (एम), खुर्शीद अहमद पुत्र दीन मोहम्मद को हांसी (एग्री.), वीरेंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह को नारनौल (एल/एम) तथा विजय कुमार पुत्र सज्जन सिंह को जगाधरी (एल/एम) में नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मखन सिंह पुत्र राजपाल सिंह को वजीराबाद (एम), नरेंद्र कुमार पुत्र दीपचंद को खेड़ी जलाब (एम), हांसी, जगदीश चंदर पुत्र राम दिया को फतेहाबाद (ए/सी), भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह को चरखी दादरी (एग्री.), बिजेंद्र सिंह पुत्र रमेश्वर दास को महेंद्रगढ़ (एम), महेंद्र सिंह पुत्र नेकी राम को हिसार (ए/सी) तथा राजीव कुमार पुत्र मित्तरसेन को जगाधरी (ए/सी) में तैनात किया गया है।
आदेशों के तहत रंधीर सिंह पुत्र मुन्नी लाल को हसनपुर (एम), पलवल, मान सिंह पुत्र भूरा राम को मोहना (एम), धरमबीर पुत्र सूरज भान को सिरसा (एग्री.-2), सतिश कुमार पुत्र ओम प्रकाश को गोहाना (एम), विनय मुद्गिल पुत्र एस.एन. शर्मा को फरुखनगर (एम), रघबीर सिंह पुत्र अमर सिंह को सांपला (एम) तथा रविंदर कुमार पुत्र राम निवास को सोनीपत (एग्री.) में नियुक्ति मिली है।
इसके अलावा बलवान सिंह पुत्र हवा सिंह को रतिया (एम), दाऊद खान पुत्र रुस्तम सिंह को करनाल (एल/एम), धर्माराम सिंह पुत्र मोहन लाल को बालसमंद (एम), हिसार, अजय कुमार पुत्र हरी चंद को डबवाली (एग्री.-2), राम निवास पुत्र ओमकार सिंह को अंबाला (एग्री.), रण सिंह पुत्र मुशद्दी लाल को पानीपत (ए/सी), दिनेश कुमार पुत्र दत्ता राम को एफसीआर कार्यालय, चंडीगढ़ तथा इरफान अली पुत्र लियाकत अली को राय (एम) में पोस्टिंग दी गई है।
सूची में आगे जय प्रकाश पुत्र भगवाना राम को एफसीआर कार्यालय, चंडीगढ़, दरविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह को प्रताप नगर (एम), यमुनानगर तथा विजेंद्र कुमार पुत्र भगवान दास को रोहतक (एम) में नियुक्त किया गया है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सभी अधिकारियों को रिक्त पदों के विरुद्ध तैनात किया गया है और उन्हें तत्काल अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का मानना है कि इन नियुक्तियों से राजस्व प्रशासन को मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को भूमि एवं राजस्व संबंधी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी।













Total Users : 333256
Total views : 554025