September 13, 2026 2:05 pm

September 13, 2026 2:05 pm

HARYANA: मनीष कुमार लोहान को DIPR विभाग का अतिरिक्त निदेशक बनाया

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 3 जून। हरियाणा सरकार ने एक एचसीएस अधिकारी के तबादले एवं नई नियुक्ति के आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किए हैं। इस संबंध में आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी किए गए।
जारी आदेशों के अनुसार, वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग, हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत मनीष कुमार लोहान को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें खान एवं भूविज्ञान विभाग में भी अतिरिक्त निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनीष कुमार लोहान अपने वर्तमान पद की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में कार्य करेंगे। सरकार की ओर से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राज्य सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनहित कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं खान एवं भूविज्ञान विभाग राज्य में खनन गतिविधियों के प्रबंधन और नियमन से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 7 6 4
Total Users : 412764
Total views : 662671

शहर चुनें