September 21, 2026 3:15 am

September 21, 2026 3:15 am

PANCHKULA: व्यापारी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: 4 आरोपी गिरफ्तार, CCTV के आधार पर हुई पहचान

रमेश गोयत
पंचकूला, 5 जून। पिंजौर में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने व्यापारी को उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी से जबरन नीचे उतारकर दुकान के बाहर लाठियों और डंडों से बेरहमी से पीटा था। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक व्यापारी को घेरकर उस पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश और कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का नाम चर्चित कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा हत्याकांड से जुड़े लोगों के संपर्क में रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक, सोनू नोल्टा मर्डर केस के कथित मास्टरमाइंड गोपाल सुक्खोमाजरा का करीबी मित्र था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश या गैंगवार जैसी पृष्ठभूमि इस हत्या की वजह तो नहीं बनी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें