July 28, 2026 1:04 pm

July 28, 2026 1:04 pm

हरियाणा महिला आयोग में नई नियुक्तियां, उषा प्रियदर्शनी बनीं अध्यक्ष

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़,12 जून। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं मीना परमार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के साथ ही आयोग के पुनर्गठन की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा महिला आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है। नियुक्त सदस्यों में भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, अनुकंपा गर्ग और सुनीता चौहान शामिल हैं।
राज्य सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण और महिलाओं से जुड़े मुद्दों के प्रभावी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई टीम महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा, शिकायतों के निस्तारण और महिला कल्याण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाएगी।
गौरतलब है कि हाल ही में हरियाणा महिला आयोग में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। अब नई नियुक्तियों के साथ आयोग को पूर्ण रूप से नया स्वरूप मिल गया है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रही उषा प्रियदर्शनी के नेतृत्व में आयोग से महिलाओं के हितों से जुड़े मामलों में और अधिक सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई जा रही है।

आयोग में नई नियुक्तियां
अध्यक्ष: उषा प्रियदर्शनी
उपाध्यक्ष: मीना परमार
सदस्य:
भारती सैनी
सुनीता लोहचब
सुमन शहजादवाला
अनुकंपा गर्ग
सुनीता चौहान

हरियाणा महिला आयोग को मिली नई टीम
हरियाणा सरकार ने महिला आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पांच सदस्यों की नियुक्ति कर आयोग को नई कार्यकारिणी प्रदान की है। नई नियुक्तियों से महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 7 8 4 8 3
Total Users : 378483
Total views : 616298

शहर चुनें