गिरफ्तारी के बाद अम्बाला जेल में है बंद
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 12 जून। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने कोषागार एवं लेखा विभाग में तैनात वरिष्ठ लेखा अधिकारी (सीनियर अकाउंट्स आफिसर) सुरेंद्र जैन को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अरुण कुमार गुप्ता द्वारा आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार सुरेंद्र जैन को 6 जून 2026 से प्रभावी रूप से निलंबित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा उनकी गिरफ्तारी की तारीख से लागू मानी जाएगी।
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान सुरेंद्र जैन को हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत निर्धारित जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही उनका मुख्यालय कोषागार एवं लेखा विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है और उन्हें सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। जेन गिरफ्तारी के बाद अम्बाला जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र जैन वर्ष 2025 में पंचकूला नगर निगम में भी तैनात रहे थे।
जारी आदेशों के अनुसार सुरेंद्र जैन को 6 जून 2026 से निलंबित माना जाएगा, जो उनकी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तारी की तारीख है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत देय निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम पंचकूला और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नाम पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को एफडी संबंधी चेक जारी किए थे। जांच में कई प्रक्रियागत अनियमितताएं सामने आने के बाद उनसे विस्तृत पूछताछ की गई और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद सुरेंद्र जैन को पिछले शनिवार सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों एजेंसियां मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। जांच का फोकस अब केवल धन के लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि उस पूरे नेटवर्क को उजागर करने पर है, जिसने सरकारी धन के निवेश और बैंकिंग प्रक्रियाओं का कथित तौर पर दुरुपयोग किया। यदि अंतरराज्यीय कड़ियों की पुष्टि होती है, तो यह घोटाला अब तक सामने आए मामलों से कहीं अधिक व्यापक रूप ले सकता है।












Total Users : 341863
Total views : 566267