रमेश गोयत
चंडीगढ़, 28 जुलाई 2026: हैदराबाद में आयोजित 11वें ऑल इंडिया पुलिस गेम्स – जूडो क्लस्टर 2026 में चंडीगढ़ पुलिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और वुशु, ताइक्वांडो तथा पेंचक सिलाट स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभाग का गौरव बढ़ाया।

वुशु प्रतियोगिता में कांस्टेबल हरीश ने 85 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लेडी कांस्टेबल अंजू कुमारी ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं लेडी कांस्टेबल रितु ने 70 किलोग्राम तथा कांस्टेबल शारदानंद ने 90 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
ताइक्वांडो स्पर्धा में लेडी कांस्टेबल सोनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस का दबदबा देखने को मिला। लेडी कांस्टेबल सोनिया ने सोलो इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया। लेडी कांस्टेबल सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लेडी कांस्टेबल रितु ने 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्टेबल संजीत ने 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और लेडी कांस्टेबल चांदनी ने 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने हेड कांस्टेबल संदीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया। उनकी बेहतरीन कोचिंग, रणनीति और खिलाड़ियों का निरंतर उत्साहवर्धन टीम की इस शानदार सफलता का अहम आधार रहा।

चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने सभी पदक विजेताओं और टीम कोच को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने चंडीगढ़ पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। साथ ही उन्होंने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भी टीम को शुभकामनाएं दीं।













Total Users : 382552
Total views : 621932