August 5, 2026 3:46 am

August 5, 2026 3:46 am

HARYANA NEWS: भट्टू थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद जिले के भट्टू थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर रामपाल को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर उसके भाई से संबंधित दर्ज मामले में न्यायालय में उसके पक्ष में गवाही देने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत SV&ACB की फतेहाबाद इकाई ने ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप के दौरान आरोपी सब-इंस्पेक्टर रामपाल को शिकायतकर्ता से ₹20,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 26 दिनांक 28.07.2026 थाना SV&ACB, हिसार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 105 के प्रावधानों का विधिवत पालन किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अपील
यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022, व्हाट्सएप नंबर- 9417891064 पर दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। शिकायतें ब्यूरो की वेबसाइट acb.haryana.gov.in के माध्यम से भी दर्ज करवाई जा सकती है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 5 2
Total Users : 382552
Total views : 621932

शहर चुनें