पंचकूला: नगर निगम पंचकूला के निवर्तमान मेयर कुलभूषण गोयल का पांच वर्षीय कार्यकाल न केवल शहर के विकास के लिए याद किया जाएगा, बल्कि इस कार्यकाल ने यह भी साबित कर दिया कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनसेवा और समाज कल्याण होना चाहिए। आज पंचकूला जिस तेजी से स्मार्ट और आधुनिक शहर बन रहा है, उसमें गोयल की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व की स्पष्ट छाप है।
संघर्ष और सेवा की प्रेरक कहानी
20 अक्टूबर 1960 को पंजाब में जन्मे कुलभूषण गोयल का जीवन संघर्ष और सेवा का संगम रहा है। पंजाब में आतंकवाद के दौरान उनके परिवार को अपने घर और पैतृक स्थान छोड़कर पलायन करना पड़ा। उनके पिता स्वर्गीय लाला अमरनाथ अग्रवाल ने पंचकूला में बसकर समाजसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाया। यही संस्कार और सेवा की भावना कुलभूषण गोयल के व्यक्तित्व की नींव बने।
कुलभूषण गोयल ने समाज के कमजोर वर्गों की मदद, कॉलोनियों की सुविधाओं में सुधार और युवाओं को प्रोत्साहन देने का बीड़ा उठाया। यही समाजसेवा का जुनून उन्हें धीरे-धीरे राजनीति की ओर ले गया।

राजनीति में कदम और जनता का विश्वास
वर्ष 2014 में गोयल ने पंचकूला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जनता का स्नेह व समर्थन प्राप्त किया। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और 2020 में नगर निगम पंचकूला के मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। जनता ने विश्वास जताया और उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाया। 5 जनवरी 2021 को उन्होंने मेयर पद की शपथ ली और पंचकूला के विकास का नया अध्याय शुरू किया।

समर्पण, सेवा और संवेदना की मिसाल हैं कुलभूषण गोयल
पंचकूला के निवर्तमान मेयर कुलभूषण गोयल केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पित एक संवेदनशील सेवक हैं। बीते कई वर्षों से वे निस्वार्थ भाव से समाज उत्थान के कार्यों में जुटे हुए हैं और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उनका मानना है कि सच्ची प्रगति तभी संभव है, जब विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर वर्ग को सम्मान व अवसर मिले।
समाजसेवा के इस संकल्प में उनका पूरा परिवार कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। पारिवारिक संस्कार और सेवा भावना ही उन्हें लगातार जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करती रही है। उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने अनगिनत जरूरतमंदों के जीवन में आशा और विश्वास जगाया है। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव को देखते हुए अनेक सामाजिक संगठनों ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिन्हें वे पूरे मन, कर्म और समर्पण के साथ निभा रहे हैं।
समाजसेवा के क्षेत्र में निभा रहे प्रमुख दायित्व
• ट्रस्टी, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट (संचालित चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर)
• अध्यक्ष, पंचकूला गौशाला ट्रस्ट (माता मनसा देवी गौधाम)
• चेयरमैन, धन्वंतरि आयुर्वेदिक एजुकेशन सोसाइटी
(धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सेक्टर-46, चंडीगढ़)
• मानद सचिव, भारतीय विद्या भवन विद्यालय, सेक्टर-15, पंचकूला
• अध्यक्ष, हरियाणा – ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स
• अध्यक्ष, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, हरियाणा
• चेयरमैन, कंस्ट्रक्शन कमेटी – अग्र विभूति स्मारक, अग्रोहा शक्तिपीठ
• उपाध्यक्ष, अश्वाल ट्रस्ट, ज्वालाजी (हिमाचल प्रदेश)
• संरक्षक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-6, पंचकूला
• वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क ए.सी. बस सेवा
(धार्मिक स्थलों की यात्रा)
• पूर्व अध्यक्ष, अग्रवाल सभा, पंचकूला (2007–2011)
अमरावती एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित संस्थाएं
• सध्वी देवी अमरावती पॉलिटेक्निक
• अमरावती विद्यालय
• देववती आशियाना (वृद्धाश्रम)
• अमरावती ‘एक आशा’ स्कूल (गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए)
• अमरनाथ अग्रवाल सर्वधर्म प्रार्थना स्थल
• बनखंडी दुर्गा मंदिर, अमरावती एन्क्लेव
• देवीवती दुर्गा मंदिर (पंजाब)
• अमरनाथ अग्रवाल भवन
सामाजिक गतिविधियां
• निःशुल्क क्लिनिक व स्पेशल मेडिकल क्लिनिक का संचालन
• फिजियोथेरेपी सेंटर
• रक्तदान शिविर
• नेत्र, दंत एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर
• एम्बुलेंस एवं अंतिम संस्कार सेवा
• जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु सहयोग
समर्पण, सेवा और संवेदना—यही कुलभूषण गोयल की पहचान है।
5 साल: विकास, सुशासन और स्मार्ट सिटी की राह
कुलभूषण गोयल के कार्यकाल में पंचकूला शहर ने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास देखा:
सफाई और कचरा प्रबंधन
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू करवाया, जिससे नागरिकों को सुविधा मिली।
सेक्टर-23 में वर्षों से पड़ा कूड़ा ग्राउंड लेवल तक प्रोसेस कर निस्तारित किया गया।
शहर की मार्केट्स और सार्वजनिक स्थानों में नए डस्टबिन और मोबाइल टॉयलेट्स लगाए गए।
सड़कों और बुनियादी ढांचे में सुधार
विभिन्न सेक्टरों की सड़कों की रिकार्पेटिंग 30 करोड़ रुपये की लागत से की गई।
सड़क कर्ब, चैनल और डिवाइडिंग ग्रिल्स का नवीनीकरण किया गया।
निचली चौकी से उपरी चौकी सड़क का निर्माण 8 करोड़ रुपये की लागत से हुआ।
सेक्टर 19 में रेलवे अंडरब्रिज और ओवरब्रिज का निर्माण 30 करोड़ रुपये से पूरा हुआ।
स्मार्ट और सुंदर शहर
शहर के एंट्री प्वाइंट्स और चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग लगवाई।
दिव्य नगर योजना के तहत 12 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी लाइट ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम स्थापित किया।
शहर की तीन प्रमुख मार्केट्स में निःशुल्क वाई-फाई की सुविधा शुरू।
डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट संकेतक पूरे शहर में लगाए गए।

पार्क और खेल सुविधाएं
शहर के 100 पार्कों में 20 करोड़ रुपये से नवीनीकरण और स्ट्रीट लाइटिंग।
पार्कों में ईपीडीएम ट्रैक, जिम, प्ले स्टेशन और बेंच उपकरण लगवाए।
गांव खटोली में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया गया।
महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए विशेष पहल
6 करोड़ रुपये की लागत से वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण।
सेक्टर 27 में वृद्धाश्रम का काम 12 करोड़ रुपये की लागत से पूरा।
सामुदायिक केंद्रों का निर्माण और नवीनीकरण, जैसे सेक्टर 15, 7 और 10।
बैंक्वेट हॉल-कम-बैडमिंटन हॉल, वेंडिंग जोन और पार्क डेवलपमेंट सोसाइटियों का विस्तार।
गांवों का समग्र विकास
12 गांवों में 48 करोड़ रुपये की लागत से अमृत योजना के तहत 8 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।
गांव सकेतड़ी और कोट में 10 करोड़ रुपये की लागत से वाटर सप्लाई का काम।
रामगढ़, बुढनपुर, मोगीनंद, बिल्ला, टोका, धर्मशाला में सामुदायिक केंद्र और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण।
पशु कल्याण और स्वास्थ्य
4500 बेसहारा गायों को श्रीमाता मनसा देवी गौशाला, माधव गौशाला और गोवन सेक्टर 23 में भेजा।
आवारा कुत्तों का स्टरलाइजेशन कर नियंत्रित किया गया।
डेंगू और अन्य बीमारियों से बचाव के लिए शहर में नियमित फॉगिंग।

जनसंवाद और प्रशासन में पारदर्शिता
कुलभूषण गोयल की सबसे बड़ी विशेषता रही—नागरिकों से सीधा संवाद और त्वरित निर्णय।
हर सेक्टर और वार्ड की समस्याओं का मौके पर निरीक्षण।
अधिकारियों को जवाबदेह बनाकर काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
जनता के सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई।
विकास की विरासत और जनता की याद
कुलभूषण गोयल का कार्यकाल भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन पंचकूला के नागरिक उनके विश्वास, कर्मठता और सेवा भावना को लंबे समय तक याद रखेंगे। उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा नेता वही है जो समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाकर शहर और लोगों के भविष्य को संवारता है।










Total Users : 291168
Total views : 493367