November 17, 2026 2:23 am

November 17, 2026 2:23 am

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
नई दिल्ली, 5 सितंबर 2026: कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न राज्यों का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
नई जिम्मेदारियों के तहत भूपेश बघेल को असम, रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात और सचिन पायलट को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, डॉ. सिरिवेला प्रसाद को महाराष्ट्र तथा पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।


सबसे महत्वपूर्ण बदलावों में रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात के साथ कर्नाटक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपना शामिल है। इससे पहले भी सुरजेवाला कांग्रेस संगठन में कर्नाटक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कांग्रेस की आधिकारिक सूची में भी सुरजेवाला को कर्नाटक का प्रभारी महासचिव दर्शाया गया है।

पार्टी ने इस फेरबदल के दौरान निवर्तमान महासचिव/प्रभारियों के योगदान की भी सराहना की है। इनमें जितेंद्र सिंह, रमेश चेन्निथला और मणिकम टैगोर शामिल हैं।
इसके अलावा मुकुल वासनिक AICC महासचिव के पद पर बने रहेंगे।
कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारियों में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों के लिए महासचिवों और प्रभारियों की नियुक्तियां की थीं।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 5 8 7 1
Total Users : 455871
Total views : 721317

शहर चुनें