एक लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, पहले ही ले चुके थे 1.25 लाख रुपये; दो अन्य पुलिसकर्मी भी मामले में नामजद
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
हिसार/सिरसा, 7 सितंबर। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), हिसार की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डबवाली स्थित पुलिस चौकी गोल बाजार के एएसआई जगजीत सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार तथा एसपीओ (मुंशी) राजवीर को भी सह-आरोपी बनाया गया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 31, दिनांक 06.09.2026 को थाना SV & ACB, हिसार में धारा 308(2) बीएनएस तथा धारा 7 एवं 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एएसआई जगजीत सिंह को 06 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि एएसआई जगजीत सिंह ने अपने सहकर्मियों हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और एसपीओ राजवीर के साथ मिलकर उसके मित्र बबलू और उसके परिवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर नंबर 266, दिनांक 21.08.2026 में संरक्षण देने के एवज में 1 लाख 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों द्वारा रिश्वत की 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि पहले ही ली जा चुकी थी, जबकि शेष 20 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा गया था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB की टीम ने जाल बिछाया। 06 सितंबर को ट्रैप के दौरान एएसआई जगजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि स्वीकार की और इसके बाद यह राशि चौकी गोल बाजार, डबवाली में तैनात एसपीओ (मुंशी) राजवीर को सौंप दी। राजवीर ट्रैप की रकम लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि एएसआई जगजीत सिंह को ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की जांच एवं अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।















Total Users : 412471
Total views : 662286