चंडीगढ़, 7 सितंबर: चंडीगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर/एलआर रवदीप सिंह (नंबर 1059) को पीपी-43 के इंचार्ज पद से हटाकर ए/एसएचओ थाना-39 लगाया गया है। एल/इंस्पेक्टर/एलआर चंदर मुखी (नंबर 1060) को पीपी-आईएसबीटी-17 से ए/एसएचओ थाना-17 तथा इंस्पेक्टर/एलआर नीरज कुमार (नंबर 1067) को पीपी-24 के इंचार्ज से ए/एसएचओ थाना-34 नियुक्त किया गया है।

इंस्पेक्टर/एलआर प्रेम सिंह (नंबर 1297) का तबादला पीपी-पालसौरा से पुलिस लाइंस किया गया है। वहीं एसआई नवीन (नंबर 1070) को डीसीसी से पीपी-61 का इंचार्ज बनाया गया है।
एसआई सुनील कुमार (नंबर 1072) को पीपी-लेक से पीपी-22 का इंचार्ज, जबकि एसआई मोहन कश्यप (नंबर 1073) को ईओपीएस से पीपी-नेलम का इंचार्ज लगाया गया है। एसआई संजय दत्त (नंबर 1075) को थाना-49 से पीपी-पीयू कैंपस का इंचार्ज बनाया गया है।
इसी तरह एल/एसआई बबीता बाई (नंबर 1180) का तबादला थाना-आईए से पीपी-बी.डी.सी. का इंचार्ज किया गया है। एसआई राहुल भारद्वाज (नंबर 1497) को साइबर क्राइम से पीपी-43 का इंचार्ज बनाया गया है।
एसआई कुलदीप सिंह (नंबर 1672) को पीपी-पीयू कैंपस से पीपी-24 का इंचार्ज, एसआई बलजीत सिंह (नंबर 1673) को थाना-आईए से पीपी-लेक का इंचार्ज तथा एसआई कुलदीप सिंह (नंबर 1792) को थाना-39 से पीपी-पालसौरा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों की अनुपालन रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सक्षम अधिकारी के कार्यालय में पहुंचनी जरूरी होगी।















Total Users : 412471
Total views : 662286