November 15, 2026 4:37 am

November 15, 2026 4:37 am

दीपावली पर 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का चुनावी वादा पूरा करे हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए सरकार,
नियमितीकरण की घोषणा कर हजारों परिवारों को दे दीपावली की वास्तविक सौगात

बाबूगिरी न्यूज़

चंडीगढ़/सिरसा, 3 नवंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह दीपावली के अवसर पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्यरत लगभग 1.20 लाख कर्मचारियों को नियमित करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करे। सांसद ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और उनके रोजगार को सुरक्षित करने का भरोसा दिलाया था। अब सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपना वादा कब पूरा करेगी।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में बड़ी संख्या में कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियमित कर्मचारियों की तरह जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। महंगाई के इस दौर में सीमित वेतन और नौकरी की असुरक्षा के बीच परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो रहा है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि दीपावली खुशियों और उम्मीदों का पर्व है। ऐसे में सरकार यदि नियमितीकरण की ठोस घोषणा करती है तो यह हजारों कर्मचारी परिवारों के लिए वास्तविक सौगात होगी। कर्मचारियों को बार-बार आश्वासन देने के बजाय सरकार को अब निर्णय लेना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि नियमितीकरण की नीति संविधान, न्यायालयों के निर्णयों और सेवा नियमों के अनुरूप बनाई जानी चाहिए। कर्मचारियों की सेवा अवधि, अनुभव और कार्य की प्रकृति को उचित महत्व मिले। सरकार कर्मचारी संगठनों से बातचीत कर समयबद्ध कार्ययोजना सार्वजनिक करे।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और रोजगार सुरक्षा की पक्षधर है। सवाल यह है कि क्या हरियाणा सरकार इस दीपावली पर 1.20 लाख कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा कर अपना चुनावी वादा निभाएगी या उन्हें फिर इंतजार करना पड़ेगा?

उत्तराखंड में परिवर्तन का मन बना चुकी है जनता : कुमारी सैलजा
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर विफल रही है। सांसद ने कहा कि उत्तराखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। कांग्रेस जनहित, विकास और जवाबदेही के मुद्दों पर पूरी मजबूती से संघर्ष करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 4 2 3 8
Total Users : 454238
Total views : 719065

शहर चुनें