संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और समर्पण का संदेश देती हैं। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के संग मनाई दिवाली, लोगों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़ 9 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लाडवा हलके के विभिन्न गांवों और स्थानों पर रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कृषि मंत्री ने हथीन, होडल, हसनपुर और पलवल अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
किसानों को सुविधाएं और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, मंडियों में नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी
बाबूगिरी न्यूज़
चण्डीगढ, 9 नवंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला की हथीन, होडल, हसनपुर और पलवल अनाज मंडियों का दौरा कर चालू फसल खरीद सीजन के दौरान किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की मेहनत और उनकी उपज का पूरा सम्मान करती है। सरकार का लक्ष्य किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करना है। किसानों को सुविधाएं, सम्मान और उनके आर्थिक हितों की सुरक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के गेट पास बनवाने से लेकर फसल बेचने, माप-तौल, उठान और भुगतान करने तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।
मंडियों में विकास कार्यों और किसानों की मांगों पर की चर्चा
कृषि मंत्री ने सभी मंडियों में खरीद आवक, उठान प्रक्रिया, किसानों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने और मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने हथीन व पलवल अनाज मंडी की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कृषि मंत्री ने मंडियों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और किसानों की मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य संबंधी समस्याओं को लिखित में दे, ताकि उनका निदान तत्काल किया जा सके।
किसानों को बाजरा खरीद पर एमएसपी और भावांतर योजना का मिलेगा लाभ
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बाजरा खरीद और भावांतर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। यदि बाजार में बाजरे की बिक्री इससे अधिक भाव पर होती है तो किसानों को बाजार भाव का लाभ मिलेगा। वहीं निर्धारित एमएसपी से कम भाव मिलने की स्थिति में भावांतर योजना के तहत किसानों को अंतर की भरपाई की जाएगी।
इस दौरान हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, एसडीएम हरीराम, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, कृषि उपनिदेशक डॉ. जगिर, चेयरमैन जगविंदर सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।













Total Users : 454152
Total views : 718942