August 30, 2026 4:43 am

August 30, 2026 4:43 am

DELHI: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती, बेहोशी की समस्या के बाद होंगे अहम टेस्ट

पिछले हफ्ते दो बार बेहोश होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर एमआरआई समेत अन्य जांचें, हालत पर नजर
नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेहोशी की समस्या के चलते सोमवार को दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पिछले सप्ताह उन्हें दो बार अचानक बेहोशी के दौरे पड़े थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने विस्तृत जांच कराने की सलाह दी है। एम्स में उनका एमआरआई समेत अन्य जरूरी टेस्ट किए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, 10 जनवरी को वॉशरूम जाने के दौरान जगदीप धनखड़ को दो बार बेहोशी महसूस हुई थी। इसके बाद सोमवार को वह नियमित चेकअप के लिए एम्स पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने जांच को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भर्ती होने की सलाह दी।
एम्स मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पूर्व उपराष्ट्रपति को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ा हो। उपराष्ट्रपति रहते हुए भी वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान गुजरात के कच्छ, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में अचानक बेहोश हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति को भेजे गए अपने इस्तीफे में उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने की बात कही थी।
उनके इस्तीफे के बाद हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में सी.पी. राधाकृष्णन को देश का नया उपराष्ट्रपति चुना गया था।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 7 9 2
Total Users : 400792
Total views : 646592

शहर चुनें