April 5, 2026 7:48 pm

April 5, 2026 7:48 pm

पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की बड़ी कार्रवाई

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, ई-रिक्शा व चोरी के 5 मोबाइल फोन बरामद
पंचकूला, 13 जनवरी: पंचकूला पुलिस द्वारा हाल ही में गठित एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया वाहन बरामद किया है, साथ ही अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी और वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहे शिकायतकर्ता ने 18 दिसंबर को थाना सेक्टर-7 पंचकूला में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 17 दिसंबर को उन्होंने अपनी ई-रिक्शा को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ा किया था, जिसे कुछ ही समय बाद अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। टीम इंचार्ज सुनील कुमार के नेतृत्व में जांच अधिकारी एएसआई सुनील दत्त ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 जनवरी को दो आरोपियों को पंचकूला के खड़क मंगोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतुल कुमार निवासी रायबरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला तथा विशाल निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी बापू धाम कॉलोनी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा और उसकी दो बैटरियां बरामद की गई हैं। इसके अलावा, आरोपियों से चोरी के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिन्हें उन्होंने पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी कर सेक्टर-16 स्थित झुग्गी इलाके में छिपा रखा था। बरामदगी के उपरांत दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 8
Total Users : 291258
Total views : 493517

शहर चुनें