September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

दिल्ली पुलिस का मेगा एक्शन: ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट–2026’ में 48 घंटे में 854 गिरफ्तार, 690 नए केस दर्ज

दिल्ली समेत 6 राज्यों में एक साथ छापेमारी, 9 हजार पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली :दिल्ली में संगठित अपराध और गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने इस साल का अब तक का सबसे बड़ा और सुनियोजित अभियान चलाया है। ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट–2026’ के तहत शुक्रवार रात 8 बजे से रविवार रात 8 बजे तक लगातार 48 घंटे तक यह मेगा कार्रवाई की गई।

मंगलवार दोपहर पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडिशनल सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा, ज्वाइंट सीपी नॉर्दर्न रेंज विजय सिंह और ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज जतिन नरवाल ने ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा की।

एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह वर्ष 2026 में गैंगस्टर्स और संगठित अपराधियों के खिलाफ की गई पहली बड़ी और निर्णायक कार्रवाई है। ऑपरेशन में करीब 9,000 पुलिसकर्मियों ने दिल्ली के सभी जिलों, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल के साथ मिलकर हिस्सा लिया।
दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 4,299 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 6,494 संदिग्धों को राउंडअप किया गया, जबकि 854 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 690 नए आपराधिक मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस ऑपरेशन का मकसद गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध वसूली, हथियार तस्करी और संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार करना था। आने वाले दिनों में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें