November 18, 2026 1:37 am

November 18, 2026 1:37 am

कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल सरस्वती महोत्सव का भव्य आयोजन, 19-23 जनवरी तक चलेंगे उत्सव

कुरुक्षेत्र: हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में इस बार इंटरनेशनल सरस्वती महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 19 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग इसे शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव 19 से 23 जनवरी तक पिहोवा स्थित सरस्वती तीर्थ पर आयोजित किया जाएगा।

हवन-यज्ञ और कन्यापूजन के साथ होगा कार्यक्रम:
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह ने बताया कि महोत्सव की रूपरेखा इंटरनेशनल गीता महोत्सव की तर्ज पर तैयार की गई है। महोत्सव के दौरान लाखों दीयों की रोशनी से सरस्वती तीर्थ जगमगाएगा। सात दिवसीय कार्यक्रम में हवन यज्ञ, कन्यापूजन, सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा और बच्चों द्वारा रंगोलियां बनाने का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय कलाकार हिस्सा लेंगे।
देश भर से आएंगे क्राफ्ट मैन और लगेगा स्वदेशी बाजार:
धूमन सिंह ने बताया कि महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस मेले में देश के विभिन्न राज्यों से क्राफ्ट मैन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही स्वदेशी बाजार भी लगाया जाएगा, जिससे भारत में निर्मित वस्तुओं का प्रचार-प्रसार होगा। महोत्सव में लाखों श्रद्धालु और दर्शक हिस्सा लेंगे, जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव बनाएंगे।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 5 6 8 0 5
Total Users : 456805
Total views : 722593

शहर चुनें