August 5, 2026 5:35 am

August 5, 2026 5:35 am

रमा अत्रे मेमोरियल महिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट; फाइनल में भिड़ेंगी पंजाब और हिमाचल की टीमें

चंडीगढ़/मोहाली: छठे रमा अत्रे मेमोरियल महिला सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मैच कल न्यू पीसीए क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (मोहाली) में आयोजित होगा।
इससे पहले आज चंडीगढ़ के सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आखिरी लीग मुकाबले में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुषमा वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच के बाद बीसीसीआई की महिला प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं चंडीगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन ने आयोजन सचिव कैप्टन सुशील कपूर, यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ के सचिव एच.एस. खुराना और पूर्व आईएएस व मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे के साथ मिलकर सुषमा वर्मा को पुरस्कार प्रदान किया।

मैच का संक्षिप्त विवरण:
पहले बल्लेबाजी करते हुए यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन, चंडीगढ़ की महिला सीनियर टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 208 रन बनाए। पलक राणा ने 68 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि मोनिका पांडे ने 39 रन, आराधना बिष्ट ने 34 रन और गुलनाज ग्रेवाल ने नाबाद 24 रन बनाए। हिमाचल की ओर से ज्योति ठाकुर ने 2 विकेट और निकिता चौहान ने 1 विकेट लिया।
जवाब में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 42.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुषमा वर्मा ने 60 गेंदों में 70 रन बनाए, कशिश वर्मा ने नाबाद 67 रन और निकिता चौहान ने 35 रन का योगदान दिया। चंडीगढ़ की ओर से तरुणिका, मोनिका बिश्नोई और आराधना बिष्ट ने 1-1 विकेट लिया।

इनामी राशि:
टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 75 हजार रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 6 3
Total Users : 382563
Total views : 621950

शहर चुनें